ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के कारोबार और निर्यात को वैश्विक बाजार से जोड़ने वाले UP International Trade Show (UPITS) 2026 के चौथे संस्करण की शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में शुरुआत हुई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ट्रेड शो का उद्घाटन किया।
25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन में इस बार 2,400 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं पेश कर रहे हैं। वहीं, 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी खरीदार भी ट्रेड शो में हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक करीब 1.5 लाख B2B खरीदारों और विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।
85 देशों के खरीदार, 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक
UPITS 2026 में 2,400 से ज्यादा प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की जानकारी दी गई है। आयोजन में बड़ी संख्या में घरेलू B2B खरीदार और आम दर्शक भी शामिल होंगे।
इसका सीधा मतलब है कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय कारोबारियों और निर्माताओं को अपने उत्पादों को सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित रखने के बजाय अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने पेश करने का अवसर मिल रहा है।
किन सेक्टरों पर रहेगी नजर?
इस बार ट्रेड शो में पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ कई नए और तेजी से बढ़ते सेक्टर भी शामिल हैं। इनमें ODOP उत्पाद, टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT, डिफेंस और एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग, कृषि, रिन्यूएबल एनर्जी, पर्यटन और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
यानी यह आयोजन सिर्फ उत्पादों की प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है। कारोबारियों के लिए sourcing, B2B meetings, partnerships और नए बाजार तलाशने का अवसर भी तैयार किया गया है।
छह देशों की खास भागीदारी
UPITS 2026 में ऑस्ट्रिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम partner countries के रूप में शामिल हैं। इससे उत्तर प्रदेश के कारोबारियों को अलग-अलग देशों के buyers और business representatives के साथ सीधे संपर्क बनाने का मौका मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, इस साल ट्रेड शो में digital facilitation पर भी जोर दिया गया है। UPITS ऐप के जरिए buyers और exhibitors संभावित business opportunities तलाशने और B2B meetings पहले से schedule करने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा के लिए भी बड़ा बिजनेस इवेंट
UP International Trade Show लगातार चौथे साल Greater Noida के India Expo Centre & Mart आयोजित हो रहा है। इतने बड़े स्तर पर exhibitors, buyers और business delegations की मौजूदगी इस क्षेत्र को एक बड़े trade और business meeting point के रूप में भी सामने ला रही है।
UPITS 2026 का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश के उत्पादों और कंपनियों को बड़े बाजारों से जोड़ना है। खासकर MSMEs और छोटे निर्माताओं के लिए ऐसे मंच महत्वपूर्ण हो सकते हैं, जहां उन्हें नए buyers, distributors और export opportunities तलाशने का मौका मिलता है।
पांच दिन तक चलने वाला यह ट्रेड शो 29 सितंबर को समाप्त होगा। इस दौरान कारोबार, निवेश, manufacturing, exports और emerging industries से जुड़े कई सेक्टर एक ही जगह पर दिखाई देंगे।